10 सितंबर 2013 - 19:30
सीरिया के संबंध में फ़्रांस का प्रस्ताव।

फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में सीरिया के रसायनिक शस्त्रों के विनाश किए जाने के संबंध में प्रस्ताव का मसौदा पेश किया। मसौदे के अनुसार सीरिया को पंद्रह दिनों में समस्त रसायनिक शस्त्रों के बारे में घोषणा करना होगा।

फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में सीरिया के रसायनिक शस्त्रों के विनाश किए जाने के संबंध में प्रस्ताव का मसौदा पेश किया। मसौदे के अनुसार सीरिया को पंद्रह दिनों में समस्त रसायनिक शस्त्रों के बारे में घोषणा करना होगा।सुरक्षा परिषद में पेश किए गये प्रस्ताव में सीरिया से कहा गया है कि रसायनिक शस्त्रों के बारे में सही कार्यवाही न करने पर उसके विरुद्ध और अधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि सीरिया को अपने रसायनिक शस्त्रों के प्रतिष्ठान, उपकरण, रेकार्डज़ और संबंधित अधिकारियों तक सुरक्षा परिषद के निरिक्षकों की पहुंच बनानी होगी जबकि सीरिया को घोषित रसायनिक शस्त्रों के समस्त प्रतिष्ठानों का सुरक्षा परिषद के निरिक्षकों से निरिक्षण कराना होगा।फ़्रांस की ओर से यह कार्यवाही ऐसी स्थिति में जारी है कि दमिश्क़ की सरकार ने सीरिया संकट की समाप्ति के उद्देश्य से रूस के उस सुझाव पर सहमति व्यक्त की है जो उसने सीरिया संकट के समाधान की परिधि में पेश किया गया है। ज्ञात रहे कि सीरियाई अधिकारियों ने बारम्बार घोषणा की है कि सीरिया संकट में रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग सरकार की ओर से नहीं किया गया और विद्रोही आतंकवादियों ने स्थिति को संकटमयी बनाने के लिए इन शस्त्रों का प्रयोग किया।